दुबई में बाढ़ के बीच घुटनों तक भरे पानी में चलते दिखे सिंगर राहुल वैद्य, लिखा- हबीबी स्वागत है

दुबई में मंगलवार को मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ के बीच सिंगर राहुल वैद्य घुटनों तक भरे पानी में चलते दिखे। राहुल ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर 2 वीडियो शेयर कर लिखा, "यहां काफी बुरा हाल है, हबीबी दुबई में स्वागत है।" सिंगर के पानी में चलने के वीडियो को लेकर एक यूज़र ने कहा, "मुंबई बेस्ट है।"

Load More