दुबई में बाढ़ से पहले और बाद में ली गईं सैटेलाइट तस्वीरें की गईं जारी
नासा ने दुबई (यूएई) में बाढ़ से पहले और बाद में ली गईं सैटेलाइट तस्वीरें जारी की हैं। दुबई में 16-17 अप्रैल के बीच 24 घंटे में 2-वर्ष के बराबर (6.26 इंच) की बारिश दर्ज की गई थी। ये तस्वीरें नासा के अर्थ ऑब्ज़र्वेशन सैटेलाइट 'लैंडसैट 9' ने ली थीं। रेगिस्तानी जलवायु वाले यूएई में 5.5-8 इंच/वर्ष बारिश होती है।