दुबई में भारी बारिश के चलते एयरपोर्ट पर फंसे पहलवान दीपक पूनिया व सुजीत कलकल

पहलवान दीपक पूनिया और सुजीत कलकल भारी बारिश के कारण उड़ानें रद्द होने के चलते दुबई एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। सुजीत के पिता दयानंद कलकल ने कहा, "वे फर्श पर सो रहे हैं...उन्हें खाने-पीने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।" गौरतलब है, दोनों एशियाई ओलंपिक क्वॉलिफायर में भाग लेने के लिए बिश्केक (किर्गिस्तान) जा रहे थे।

Load More