दुबई से जूसर में छिपाकर तमिलनाडु लाया गया ₹2 करोड़ का सोना हुआ ज़ब्त

तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु) एयरपोर्ट पर एआईयू के अधिकारियों ने गुरुवार को 24 कैरेट का 2.6 किलोग्राम सोना ज़ब्त किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज़ब्त सोने की कीमत करीब ₹2 करोड़ बताई जा रही है। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि यह सोना एक जूसर-मिक्सर के अंदर छिपाकर लाया जा रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।

Load More