दुबई से बेंगलुरु आ रहे विमान के टॉयलेट में सिगरेट पीते हुए पकड़ा गया शख्स, दर्ज हुआ केस
गुजरात निवासी एक 31-वर्षीय शख्स के खिलाफ रविवार को दुबई से बेंगलुरु आ रहे एक इंडिगो विमान के टॉयलेट में सिगरेट पीने को लेकर केस दर्ज किया गया। बकौल पुलिस, पूछताछ में शख्स ने बताया कि वह बिज़नेस में हुए नुकसान और परिवार में एक बच्चे की प्री-मैच्योर डिलीवरी के कारण परेशान था। शख्स को ज़मानत पर छोड़ा गया है।