दुबई से लौटे 2 यात्रियों की कोविड-19 रिपोर्ट चेन्नई एयरपोर्ट पर आई पॉज़िटिव
चेन्नई के एयरपोर्ट पर दुबई से लौटे दो यात्रियों की कोविड-19 रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दोनों यात्री पुदुकोट्टई ज़िले के अलंगुडी के रहने वाले हैं और उनके टेस्ट सैंपल लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले तीन दिनों में विदेश से आने वाले कम-से-कम 39 यात्रियों की कोविड-19 रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है।