दुर्गा पूजा जुलूस को लेकर लंदन का आइकॉनिक टावर ब्रिज खोला गया, वीडियो आया सामने
लंदन (इंग्लैंड) के आइकॉनिक टावर ब्रिज से दुर्गा पूजा जुलूस को गुज़रने देने के लिए उसे खोलने का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। एक सोशल मीडिया यूज़र ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "क्या अद्भुत नज़ारा है ना? थेम्स नदी पर मां दुर्गा की प्रतिमा, साथ में ढाक की आवाज़- बिजोया दशमी के जश्न जैसा कुछ और नहीं।"