दुर्गा पूजा मेगा कार्निवल में कोलकाता में लोक कलाकारों के साथ नाचती दिखीं ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार को कोलकाता में दुर्गा पूजा मेगा कार्निवल-2022 में लोक कलाकारों के साथ नाचती दिखाई दीं। इस साल कार्निवल में करीब 95 झांकियों ने हिस्सा लिया जिसमें यूनेस्को के प्रतिनिधियों के साथ कई विदेशी मेहमान शामिल रहे। इससे पहले ममता बनर्जी दुर्गा पूजा पंडाल में एक कार्यक्रम में डांडिया खेलती नज़र आई थीं।