दुर्घटना के बाद कार में आग लगने से हरियाणा में एक शख्स की ज़िंदा जलकर हुई मौत
अंबाला (हरियाणा) में दिनारपुर गांव के पास सोमवार शाम को दुर्घटना के बाद कार में आग लगने से अमरदीप नामक शख्स की ज़िंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, ऐसा प्रतीत होता है कि कार अनियंत्रित होकर एक फैक्ट्री के गेट से टकरा गई थी जिसके बाद वाहन में आग लग गई और वह बाहर नहीं निकल पाया।