दुर्भाग्यपूर्ण: नेपाल में विमान के क्रैश होने से हुई मौतों को लेकर केंद्रीय मंत्री सिंधिया
पोखरा (नेपाल) में रविवार को विमान के क्रैश होने के चलते हुई मौतों पर केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शोक जताते हुए घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा, "मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।" विमान में 5 भारतीय नागरिक समेत 72 लोग सवार थे और अब तक 40 शव बरामद हुए हैं।