दुर्भाग्यपूर्ण: राजस्थान में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या के बाद वसुंधरा
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या पर शोक जताया है। उन्होंने कहा, "गोगामेड़ी की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिजन को संबल प्रदान करे।" वहीं, सांसद व नवनिर्वाचित बीजेपी विधायक राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि वह इस खबर से स्तब्ध हैं।