दुर्लभ कंडीशन में स्पेन के शख्स की त्वचा के नीचे रेंगते दिखे कीड़े; जारी हुईं तस्वीरें
मैड्रिड (स्पेन) के यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ने बताया है कि एक 64-वर्षीय सीवर ट्रीटमेंट कर्मी स्ट्रॉन्गाइलोइडस स्टेरकोरालिस (पैरासाइट राउंडवॉर्म) के संपर्क में आ गया और इस दुर्लभ कंडीशन में उसकी त्वचा के नीचे कीड़े रेंगते दिखे। उसे दस्त और खुजली वाले रैश की शिकायत थी। तस्वीरों में आउटलाइनिंग के ज़रिए 24 घंटों में लार्वा को जगह बदलते दिखाया गया है।