दुर्लभ गुलाबी रंग का हीरा हॉन्ग-कॉन्ग में ₹477 करोड़ में बिका, बनाया नीलामी का विश्व रिकॉर्ड
गुलाबी रंग का एक दुर्लभ हीरा शुक्रवार को हॉन्ग-कॉन्ग में 453 मिलियन हॉन्ग-कॉन्ग डॉलर (लगभग ₹477 करोड़) में बिका और इसने नीलामी का विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए प्रति कैरेट सबसे अधिक रकम मिलने का कीर्तिमान बनाया। 11.15 कैरेट के 'विलियमसन पिंक स्टार' हीरे की नीलामी सथबीज़ हॉन्ग-कॉन्ग ने की और इसके लिए बोली 20 मिनट से अधिक समय तक चली।