दुर्लभ परिघटना के तहत लद्दाख में दिखा लाल रंग का ऑरोरा, तस्वीर की गई जारी
लद्दाख प्रशासन ने एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि लद्दाख के हानले और मेराक में भारतीय खगोलीय वेधशाला ने आकाश में लाल रंग का प्रकाशपुंज (ऑरोरा) अपने कैमरे में कैद किया है। प्रशासन ने इस दुर्लभ परिघटना के बारे में लिखा, "ऑरोरा प्रकाश का एक चमकदार पर्दा है जो आमतौर पर स्कैंडिनेविया जैसे उच्च अक्षांशों से देखा जाता है।"