दुर्लभ प्राकृतिक मोतियों का नेकलेस ऑनलाइन नीलामी में ₹6.25 करोड़ में बिका, तस्वीर जारी
दुर्लभ प्राकृतिक मोतियों का एक नेकलेस मुंबई के ऑक्शन हाउस अस्तागुरु की ऑनलाइन नीलामी में ₹6.25 करोड़ में बिका है। यह नीलामी की सबसे मूल्यवान बिक्री थी। प्राकृतिक व खारे पानी के मोतियों वाले इस नेकलेस में ओल्ड कट डायमंड वाला गोल्डन क्लैस्प और फेसटेड क्रिस्टल डिस्क हैं। इन मोतियों को अपने आकार के चलते अत्यंत दुर्लभ कहा जाता है।