दुर्लभ बीमारी वाले किसी भी मरीज़ को ₹50 लाख की मदद वाली योजना का नहीं मिला लाभ: वरुण
बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को पत्र लिखकर कहा है कि 2022 में शुरू हुई दुर्लभ बीमारी वाले मरीज़ों को ₹50 लाख की वित्तीय मदद की योजना का अब तक किसी को लाभ नहीं मिला। उन्होंने लिखा, "इलाज का इंतज़ार करते हुए 10 बच्चों की मौत हो गई। केंद्रीय मंत्री जल्द भुगतानों को मंज़ूरी दें।"