दुर्लभ बीमारी से बचाने के लिए 6 वर्षीय अमेरिकी लड़की के दिमाग का आधा हिस्सा किया गया निष्क्रिय
अमेरिका में एक 6-वर्षीय बच्ची 'रैसमसन इंसेफेलाइटिस' नामक दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल बीमारी से पीड़ित पाई गई जिससे आमतौर पर दिमाग का आधा हिस्सा प्रभावित होता है। इसके लिए डॉक्टरों ने बच्ची की सर्जरी कर दिमाग का आधा हिस्सा निष्क्रिय कर दिया। एक डॉक्टर के मुताबिक, सर्जरी के संभावित प्रभाव के चलते बच्ची बाएं हाथ से कुछ काम नहीं कर सकेगी।