दुर्लभ ब्लैक पैंथर ओडिशा में देखा गया, तस्वीरें सामने आईं
ब्लैक पैंथर के नाम से जाना जाने वाला एक दुर्लभ मेलानिस्टिक तेंदुए को हाल ही में ओडिशा में देखा गया है जिसकी तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। इस पैंथर को कैमरा ट्रैप्स के ज़रिए की जा रही बाघों की गणना के दौरान देखा गया है। इन तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए एक 'X' यूज़र ने लिखा, "शानदार।"