दुलीप ट्रॉफी में नॉर्थ ज़ोन ने 53 मिनट में फेंके 5.5 ओवर; 'खेल भावना' को लेकर छिड़ी बहस
दुलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल के अंतिम दिन आखिरी सत्र में नॉर्थ ज़ोन ने साउथ ज़ोन के खिलाफ 5.5 ओवर फेंकने में 53 मिनट लगा दिए जिसके बाद खेल भावना को लेकर बहस छिड़ गई है। फैन्स और पूर्व क्रिकेटरों ने समय बर्बाद करने को लेकर नॉर्थ ज़ोन की आलोचना की है। हालांकि, साउथ ज़ोन ने 2-विकेट से मैच जीत लिया।