दुल्हन की मां की इच्छा पूरी करने के लिए बिहार में जोड़े ने की आईसीयू में शादी
गया (बिहार) में एक जोड़े ने आईसीयू में अस्पताल कर्मियों और दोनों पक्षों की मौजूदगी में रविवार को शादी कर ली। शादी होने के 2 घंटे बाद अपनी मां को खोने वाली चांदनी कुमारी ने बताया कि वह कोविड-19 के समय से ही बीमार चल रही थीं और मां की इच्छा पूरी करने के लिए उन्होंने आईसीयू में शादी की।