दुल्हन के परिजन ने की आंध्र में शादी समारोह से उसे अगवा करने की कोशिश, वीडियो आया सामने
पूर्वी गोदावरी (आंध्र प्रदेश) में एक शादी समारोह का वीडियो सामने आया है जिसमें लव मैरिज से नाखुश दुल्हन के परिजन उसे अगवा करने की कोशिश करते दिख रहे हैं। एक शख्स ने अपहरण का विरोध कर रहे मेहमानों पर मिर्च पाउडर फेंक दिया था। दरअसल, मंदिर में कपल की शादी के बाद यह औपचारिक समारोह आयोजित किया गया था।