दुश्मन देशों से रिश्ते सुधारेंगे: 5वीं बार रूस के राष्ट्रपति बनने के बाद पुतिन
मॉस्को में ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस के सेंट एंड्रयू हॉल में 5वीं बार रूस के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद व्लादिमीर पुतिन ने कहा है, "उन देशों से रिश्ते सुधारने का प्रयास करेंगे जो हमें दुश्मन मानते हैं।" उन्होंने कहा, "मैं जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए हरसंभव कोशिश करूंगा।" पुतिन का नया कार्यकाल 2030 तक रहेगा।