दूतावास ने खारकीव में फंसे छात्रों से संपर्क नहीं किया: यूक्रेन में मरने वाले छात्र के पिता
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच खारकीव (यूक्रेन) में गोलीबारी में जान गंवाने वाले कर्नाटक निवासी छात्र नवीन शेखरप्पा के पिता ने कहा है कि खारकीव में फंसे छात्रों से भारतीय दूतावास से किसी भी व्यक्ति ने संपर्क नहीं किया था। छात्र के एक रिश्तेदार ने बताया कि नवीन करेंसी एक्सचेंज कराने और खाना लाने के लिए बंकर से निकला था।