दूध का दूध व पानी का पानी होगा: रेसलर्स की शिकायत पर एफआईआर के आदेश को लेकर बृजभूषण
रेसलर्स की यौन शोषण की शिकायत पर दिल्ली पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने का फैसला किए जाने पर डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है, "मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।" उन्होंने कहा, "मैं पूरी तरह से मज़े में हूं। कोर्ट में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। मैं भागा नहीं हूं। अपने आवास पर हूं।"