दूल्हा और दुल्हन ने रिसेप्शन से निकलते समय स्टंट करते हुए अमेरिका में खुद को लगाई आग
अमेरिका में इस हफ्ते एक शादी के रिसेप्शन से बाहर निकलते समय दूल्हा-दुल्हन ने स्टंट करते हुए खुद को आग लगा ली जिसका वीडियो वायरल हो गया है। प्रोफेशनल स्टंट डबल्स गेब जेसोप और ऐंबीर बैम्बिर हॉलीवुड फिल्मों के सेट पर एक-दूसरे से मिले थे। शादी के एक आयोजक ने कहा, "वे प्रशिक्षित पेशेवर लोग हैं...ऐसा घर पर न करें।"