दूल्हा तय नहीं सीएम आवास पर जुट रहे हैं बाराती: बिहार में विपक्ष की बैठक पर सुशील मोदी

बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने विपक्षी दलों की बैठक को लेकर मंगलवार को प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार न खुद दूल्हा हैं न दूल्हे का नाम तय है लेकिन उन्होंने बारातियों को सीएम आवास पर इकठ्ठा होने के लिए न्योता भेज दिया है।" उन्होंने कहा, "हिम्मत है तो नीतीश पीएम प्रत्याशी का नाम बताएं।"

Load More