दूल्हा शादी से पहले भागे तो हमारी क्या गलती?: अक्षय कांति के बीजेपी में आने पर एमपी के सीएम
लोकसभा चुनाव में इंदौर (मध्य प्रदेश) से कांग्रेस प्रत्याशी रहे अक्षय कांति बम के नामांकन वापस लेने और बीजेपी में जाने को लेकर कांग्रेस द्वारा बीजेपी को ज़िम्मेदार ठहराए जाने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "पूरे गांव को शादी की दावत देकर अगर दूल्हा शादी से पहले भाग जाए तो इसमें हमारी क्या गलती है?"