दूसरी बार आईएमएफ की एमडी नियुक्त की गईं क्रिस्टलीना जॉर्जीवा
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के कार्यकारी बोर्ड ने 1 अक्टूबर 2024 से शुरू होने वाले 5 वर्ष के कार्यकाल के लिए क्रिस्टलीना जॉर्जीवा को दूसरी बार आईएमएफ का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। क्रिस्टलीना 2019 से इस पद पर हैं। क्रिस्टलीना ने कहा, "दूसरे कार्यकाल के लिए आईएमएफ का नेतृत्व करने का अवसर पाकर सचमुच सम्मानित महसूस कर रही हूं।"