दूसरी बार पिता बने सीएसके के अंबाती रायडू, शेयर की अपनी दोनों बेटियों की तस्वीर
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बल्लेबाज़ अंबाती रायडू और उनकी पत्नी चेन्नुपल्ली विद्या के घर दूसरी बेटी का जन्म हुआ है। रायडू ने इंस्टाग्राम पर अपनी दोनों बेटियों की एक तस्वीर शेयर कर लिखा, "बेटियां सच्चा आशीर्वाद होती हैं।" रायडू और उनके परिवार को बधाई देते हुए सीएसके ने ट्वीट किया, "सुपर डैड की दोगुनी खुशी।"