गायिका रिहाना दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं और सुपर बॉल में उनकी 13 मिनट की परफॉर्मेंस के बाद उनके प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की। परफॉर्मेंस के दौरान रिहाना का बेबी बंप दिख रहा था जिसके चलते उनके गर्भवती होने के कयास लग रहे थे। रिहाना व रैपर एसैप रॉकी के पहले बेटे का जन्म मई 2022 में हुआ था।