दूसरी बार मां बनीं 'साथ निभाना साथिया' फेम अभिनेत्री रुचा हसब्निस, बेटे को दिया जन्म

टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' में 'राशिबेन' का रोल कर चुकीं अभिनेत्री रुचा हसब्निस ने बेटे को जन्म दिया है। दूसरी बार मां बनीं रुचा ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें नवजात के पैर दिख रहे हैं। तस्वीर में बच्चे के चेहरे के सामने एक बोर्ड दिख रहा है जिसपर लिखा है, "तुम जादू हो।"

Load More