दूसरी बार लोकसभा चुनाव हारे दिग्विजय सिंह, बीजेपी प्रत्याशी ने 1.46 लाख मतों से हराया

मध्य प्रदेश की राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 1,46,089 वोटों के अंतर से हार गए हैं। उन्हें 7,58,743 वोट पाने वाले बीजेपी प्रत्याशी रोडमल नागर ने हराया है। दिग्विजय सिंह ने 2019 में भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और हार गए थे। राजगढ़ उनकी पारंपरिक सीट रही है।

Load More