दूसरी बूस्टर डोज़ की अनुमति दें: कोविड-19 से जुड़ी बैठक में स्वास्थ्य मंत्री से डॉक्टर्स
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कोविड-19 को लेकर इंडियन मेडिकल असोसिएशन (आईएमए) के प्रतिनिधियों और वरिष्ठ डॉक्टरों के साथ बैठक की। आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर जे.ए. जयलाल के अनुसार, बैठक में डॉक्टरों ने स्वास्थ्य मंत्री से लोगों को (विशेष रूप से फ्रंटलाइन वर्कर्स को) कोविड-19 वैक्सीन की चौथी खुराक (दूसरी बूस्टर डोज़) देने की अपील की।