दूसरी महिला के साथ रहता है पति, ससुर करता है अश्लील हरकत: यूपी की महिला सिपाही
यूपी के बदायूं में एक महिला कॉन्स्टेबल ने आरोप लगाया है कि उसका सिपाही पति किसी दूसरी महिला के साथ रहता है। महिला सिपाही ने सीओ पद से रिटायर हुए अपने ससुर पर अश्लील हरकत करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के ससुर व पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया है।