दूसरे चरण में सबसे ज्यादा त्रिपुरा में मतदान, UP में सबसे कम
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दूसरे चरण का मतदान खत्म हो गया है। शाम पांच बजे तक के मतदान प्रतिशत के अनुसार त्रिपुरा में सबसे ज्यादा मतदान हुआ है, वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार में सबसे कम मतदान हुआ है। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर वोटिंग हुई है।