दूसरे बेटे के जन्म के बाद डॉक्टर से कहा था 'दोबारा चेक कर लो शायद बेटी हो': शेफाली शाह
अभिनेत्री शेफाली शाह ने केबीसी 15 के एक ऐपिसोड में बताया है कि जब उनके पहले बेटे का जन्म हुआ था तो वह खुश थीं लेकिन दूसरी बार उन्हें बेटी चाहिए थी। उन्होंने बताया, "मेरी दूसरी डिलीवरी के बाद डॉक्टर ने कहा था, 'कितना खूबसूरत बेटा है'। मैंने कहा, 'दोबारा चेक कर लो शायद बेटी हो'।"