दूसरों का सुख बर्दाश्त नहीं कर सकते: 'आरआरआर' को ट्रोल करने वालों पर पूजा भट्ट

अभिनेत्री पूजा भट्ट ने स्क्रीनराइटर अनिरुद्ध गुहा के उस ट्वीट का समर्थन किया है जिसमें उन्होंने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में फिल्म 'आरआरआर' के 'नाटू नाटू' गाने की जीत को लेकर आलोचना करने वालों पर सवाल उठाया था। पूजा ने ट्वीट किया, "इंसान की फितरत है कि वह अपना दुख झेल लेता है पर दूसरों का सुख बर्दाश्त नहीं कर सकता।"

Load More