दूसरों के आंतरिक मामलों पर बोलने को ईश्वर का दिया अधिकार मानते हैं पश्चिम के देश: जयशंकर
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के संबंध में जर्मनी व अमेरिका के बयानों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने रविवार को कहा कि पश्चिम के देशों को अन्य देशों पर टिप्पणी करने की बुरी आदत है और दूसरों के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने को वे ईश्वर का दिया अधिकार मानते हैं।