ऐक्ट्रेस शिवालिका और 'दृश्यम 2' के निर्देशक अभिषेक पाठक ने की शादी, शेयर कीं तस्वीरें
ऐक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय और फिल्म 'दृश्यम 2' के निर्देशक अभिषेक पाठक ने गुरुवार को गोवा में शादी कर ली। दोनों ने शादी की तस्वीरें शेयर कर लिखा, "हमने 9 फरवरी की शाम अपने करीबियों के बीच ऐसी जगह शादी कर ली जहां हमारा प्यार पनपा था।" गौरतलब है, दोनों की मुलाकात फिल्म 'खुदा हाफिज़' (2020) के सेट पर हुई थी।