'दृश्यम 2' के बाद 3-4 सुपरहिट फिल्मों की ज़रूरत है: 'पठान' पर अजय
अभिनेता अजय देवगन ने शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'पठान' पर कहा है कि एडवांस टिकट बुकिंग संबंधी रिपोर्ट्स से वह बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, "फिल्म 'दृश्यम 2' के सुपरहिट होने के बाद हमें 3-4 सुपरहिट फिल्मों की ज़रूरत है। चाहता हूं हर फिल्म सुपर-डुपर हिट हो।" ऐनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, 'पठान' के 4.19 लाख टिकट बिके हैं।