'दृश्यम 2' बनी 2022 में तीसरी सर्वाधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म: रिपोर्ट
रिपोर्ट्स के अनुसार, अजय देवगन अभिनीत 'दृश्यम-2' ने दुनियाभर में ₹300 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है जिसके साथ ही वह 2022 में तीसरी सर्वाधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। 2022 में कमाई के मामले में 'दृश्यम 2' अब 'ब्रह्मास्त्र' (₹431 करोड़) और 'द कश्मीर फाइल्स' (₹341 करोड़) से पीछे है।