देखने के 2 दिन के बाद भी इसके बारे में सोच रहा हूं: 'आरआरआर' पर 'डॉक्टर स्ट्रेंज' के लेखक
'डॉक्टर स्ट्रेंज', 'ड्यून' और 'पैसेंजर्स' जैसी फिल्मों के लेखक जॉन स्पेट्स ने फिल्ममेकर एस.एस. राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' की तारीफ की है। उन्होंने ट्वीट किया कि 'क्या किसी एक ही फिल्म के अंदर इतनी सारी फिल्में एकसाथ देखने को मिलती हैं? कमाल है'। बकौल लेखक, "(फिल्म को देखने के) 2 दिन बाद भी इसी के बारे में सोच रहा हूं।"