देरी से बिश्केक पहुंचने पर एशियाई ओलंपिक क्वॉलिफायर में भाग नहीं ले सके दीपक पूनिया व सुजीत
रेसलर दीपक पूनिया और सुजीत कलकल को बिश्केक (किर्गिस्तान) में चल रहे एशियाई ओलंपिक क्वॉलिफायर में हिस्सा लेने से रोक दिया गया है। दरअसल, दोनों की फ्लाइट बिश्केक देरी से पहुंची थी जिसके कारण वे वज़न मापने (वे-इन्स) की प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाए। बकौल रिपोर्ट्स, भारतीय कोचों के अनुरोध के बावजूद आयोजकों ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी।