देव आनंद की फिल्मों में कोरियोग्राफर नहीं होते थे, वो चाहते थे डांस नैचुरल हो: ज़ीनत अमान
अभिनेत्री ज़ीनत अमान ने बताया है कि दिवंगत अभिनेता व फिल्ममेकर देव आनंद की फिल्मों में कोरियोग्राफर नहीं होते थे। उन्होंने कहा, "देव को डांस निर्देशक पसंद नहीं थे क्योंकि वह गिनती करके डांस सिखाते थे। उन्हें यह सब पसंद नहीं था।" अभिनेत्री ने बताया, "वह शरीर को नैचुरल लय और मूड के हिसाब से मूव करने को कहते थे।"