देवर ने यूपी में भाभी का किया रेप, पति ने पीड़िता से कहा- अब तू मेरी भाभी बन गई है
मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में एक महिला का आरोप है कि देवर ने उसके पति की गैरमौजूदगी में उसका रेप किया था। बकौल महिला, जब उसने पति को आपबीती सुनाई तो उसने कहा था, "अब तू मेरी पत्नी नहीं है, अब तू मेरी भाभी बन गई है।" महिला के पति ने कथित तौर पर उसकी हत्या करने की कोशिश की थी।