देवरिया केस में मृतक सत्यप्रकाश दुबे के घर पहुंचे अखिलेश यादव, बेटे ने मिलने से किया इनकार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को देवरिया (यूपी) के फतेहपुर गांव पहुंचे जहां 2 अक्टूबर को 6 लोगों की हत्या हुई थी। उन्होंने मृतक सत्यप्रकाश दुबे के घर पहुंचकर घटना में मरे परिवार के 5 लोगों को श्रद्धांजलि दी। सत्यप्रकाश के बेटे देवेश ने कहा, "मैं अखिलेश यादव से नहीं मिलना चाहता...सपा सरकार में चाचा की ज़मीन हड़पी गई थी।"