देवी लक्ष्मी का लॉकेट पहनने को लेकर ऐक्ट्रेस तापसी पन्नू के खिलाफ शिकायत दर्ज
पुलिस के मुताबिक, धार्मिक भावनाएं आहत करने और फैशन शो में डीप नेक वाली ड्रेस के साथ 'देवी लक्ष्मी' का लॉकेट पहनकर सनातन धर्म की 'छवि बिगाड़ने' को लेकर ऐक्ट्रेस तापसी पन्नू के खिलाफ इंदौर (मध्य प्रदेश) में शिकायत दर्ज हुई है। यह शिकायत बीजेपी विधायक मालिनी गौड़ के बेटे और हिंद रक्षक संगठन के संयोजक एकलव्य गौड़ ने दी।