देवी-देवताओं पर कटाक्ष बहुत हो गया, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: फिल्म 'आदिपुरुष' पर गिरिराज
फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर विवाद पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है, "देवी-देवताओं पर कटाक्ष बहुत हो गया, अब यह बर्दाश्त लायक नहीं है।" उन्होंने कहा, "देश के अंदर फैशन हो गया है कि भारत के देवी-देवताओं के मुंह से कुछ भी बुलवा दो। जिनको भी गाली देनी होती है...कभी पीके बना देते हैं...कभी सीके बना देते हैं।"