देवेंद्र फडणवीस ने आदित्य ठाकरे को बताया 'मर्सिडीज़ बेबी'; कहा- उन्होंने संघर्ष नहीं किया
महाराष्ट्र के पूर्व-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे को 'मर्सिडीज़ बेबी' बताया है। उन्होंने कहा, "सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए 'मर्सिडीज़ बेबी' को कभी कोई संघर्ष नहीं करना पड़ा। वे...कारसेवकों के संघर्ष का मज़ाक उड़ा सकते हैं।" दरअसल, ठाकरे ने कथित तौर पर फडणवीस के '1992 बाबरी विध्वंस में मौजूद रहने' वाले बयान का मज़ाक उड़ाया था।