देश का पहला सरकार समर्थित ओटीटी प्लैटफॉर्म केरल में हुआ लॉन्च
केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने गुरुवार को देश का पहला सरकार समर्थित ओटीटी प्लैटफॉर्म 'सीस्पेस' लॉन्च किया। केरल स्टेट फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन द्वारा प्रबंधित इस प्लैटफॉर्म पर अवॉर्ड विनिंग फिल्में, शॉर्ट फिल्में, डॉक्यूमेंट्री और अन्य कंटेंट उपलब्ध रहेंगे। 'सीस्पेस' ऐंड्रॉयड और आईओएस दोनों पर उपलब्ध है। ऐप पर यूज़र्स ₹75 में एक फिल्म देख सकेंगे।